ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
होमफुटबॉल प्लेयर ट्रांसफर मार्केटCristiano Ronaldo: खत्म हो सकता है रोनाल्डो का कैरियर, दुष्कर्म का आरोप...

Cristiano Ronaldo: खत्म हो सकता है रोनाल्डो का कैरियर, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला शीर्ष अदालत पहुंची

Cristiano Ronaldo: खत्म हो सकता है रोनाल्डो का कैरियर, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला शीर्ष अदालत पहुंची

रोनाल्डो का कैरियर खत्म: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर दुनिया भर में प्रसिद्ध क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साल 2009 में उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने ऊपरी अदालत का रुख किया है। जिला अदालत के फैसले को महिला ने ऊपरी अदालत में चुनौती दी है। इस केस में जिला अदालत ने क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को जून में बरी करते हुए फैसला सुनाया था कि रोनाल्डो पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अब दुबारा से उन पर मुकदमा नहीं दर्ज  करा सकती, लेकिन महिला ने जिला अदालत के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे दी है। 

इस दिन होगी सुनवाई

इस मामले को लेकर ऊपरी अदालत में मंगलवार को सुनवाई होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले मध्यस्थ के जरिए इस मामले की सुनवाई फोन पर होगी। फोन पर सुनवाई होने के बाद ही इस सुनवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। मध्यस्थ के जरिए फोन पर लगभग 1 घंटे तक सुनवाई चलेगी। 

इसे भी पढें- युएफा महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी मनीषा कल्याण

मामला क्या था? 

रोनाल्डो का कैरियर खत्म: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर दुनिया भर में प्रसिद्ध क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साल 2009 में उनके ऊपर आपने यह तो जान लिया कि रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन मामला क्या था ये नहीं जाना।  तो आइए बताते हैं कि आखिर  मामला क्या था? दरअसल,  नेवादा की रहने वाली एक महिला ने विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लास वेगास के एक होटल में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार रोनाल्डो ने उनके साथ 2009 में दुष्कर्म किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि मुंह बंद रखने के लिए उसे 270000 पाउंड दिए गए थे। इतना सब कुछ होने के बाद 2019 में महिला ने रोनाल्डो के खिलाफ आरोप लगाया तो लास वेगास की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का वारंट भी जारी कर दिया फिर बाद में कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया गया। महिला के वकील ने बताया कि वह तारीख के वारंट को निरस्त कर दिया था। 

रोनाल्डो के खेल पर पड़ा प्रभाव 

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह अपने अनुसार जैसा प्रदर्शन करते थे वैसे प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कुल मिलाकर दुष्कर्म के आरोप से रोनाल्डो के खेल पर बहुत प्रभाव पड़ा है। अब देखना यह होगा कि ऊपरी अदालत उन पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप पर क्या फैसला सुनाती है।

Gyanendra Tiwari
Gyanendra Tiwarihttps://footballskynews.com/
फुटबॉल मेरा शौक है और मुझे इसके बारे में लिखने में मजा आता है। मैं वर्तमान में एक फुटबॉल ब्लॉग का मसौदा तैयार कर रहा हूं जो कॉलेज फुटबॉल पर केंद्रित होगा। ब्लॉग का लक्ष्य उन लोगों के लिए अंतर्दृष्टि और विश्लेषण प्रदान करना है जो बुनियादी बातों से परे खेल के बारे में सीखना चाहते हैं।

संबंधित फुटबॉल न्यूज़

नवीनतम फुटबॉल न्यूज़