ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
होमसमाचारजानें कैसे हुई थी फुटबॉल की शुरुआत

जानें कैसे हुई थी फुटबॉल की शुरुआत

जानें कैसे हुई थी फुटबॉल की शुरुआत

जानें कैसे हुई थी फुटबॉल की शुरुआत? पूरी दुनिया में फुटबॉल कितना प्रसिद्ध यह तो हम जानते ही हैं।

लेकीन क्या आपको पता है कि फुटबॉल की शुरुआत कब हुई थी? अगर नहीं तो कोई बात नहीं। आज
हम आपको फुटबॉल का इतिहास बताएंगे की कैसे इसकी शुरुआत हुई थी।
फुटबॉल के समर्थक एक, दो या तीन देशों में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। आज के समय में फुटबॉल ही ऐसा
खेल है  जो सबसे प्रसिद्ध है। फुटबॉल के समर्थकों की दीवानगी को तो हम परिभाषित ही नहीं कर सकते।
19वीं शताब्दी में फुटबॉल की शुरुआत
आधुनिक युग के फुटबॉल के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत लगभग 1863 में ही हो गई थी।
इंग्लैंड को फुटबॉल का जनक कहा जाता है। कहते हैं कि इसकी शुरुआत इंग्लैंड से ही हुई है। कहा जाता है कि
19वीं शताब्दी में ही फुटबॉल एसोसिएशन का भी गठन हुआ था। फुटबॉल के नाम  के पीछे तर्क दिया जाता है कि
पैर से गेंद से  मारने के कारण ही इसे फुटबॉल कहा गया।
कुछ लोगों का मानना है कि  फुटबॉल की शुरुआत चीन से हुई है। चीन के ‘हान’ राजवंश के शासनकाल में या
खेल खेला जाता था। तब इस खेल को ‘त्सू चू’ कहा जाता था। कहा यह भी जाता है कि चीन में इस खेल को सैनिकों के अभ्यास के लिए खेला जाता था।
पहली फुटबॉल प्रतियोगिता
कहा जाता है कि 1871 में फुटबॉल की  पहली प्रतियोगिता कराई गई थी। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हुई थी।
इस मैच को देखने करीब 4000 लोग आए थे। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ था। पहला
अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 1883 में खेला गया। अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स ने
भाग लिया था।
इंग्लैंड में फलने फूलने के बाद फुटबॉल पूरे यूरोप में फैल गया। यूरोप के बाद पहली बार 1867  अर्जेंटीना
में फुटबॉल खेला गया था। धीरे-धीरे करके समय बीतता गया और खेले जाने लगे।
फीफा का गठन
19वीं शताब्दी के खत्म होते होते फुटबॉल लगभग पूरी रूप में प्रचलित हो चुका था। इसको देखते हुए 1904 में
फीफा का गठन किया गया। शुरुआत में जैसे इंग्लैंड, स्कॉटलैंड जैसे देश फीफा में शामिल थे।
यह भी पढ़ें: कल्याण चौबे बने AIFF के नए President
बीसवीं शताब्दी के मध्य तक फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका था। वर्तमान
दौर में तो फुटबॉल को खेलों का राजा भी कहा जाता है।
Gyanendra Tiwari
Gyanendra Tiwarihttps://footballskynews.com/
फुटबॉल मेरा शौक है और मुझे इसके बारे में लिखने में मजा आता है। मैं वर्तमान में एक फुटबॉल ब्लॉग का मसौदा तैयार कर रहा हूं जो कॉलेज फुटबॉल पर केंद्रित होगा। ब्लॉग का लक्ष्य उन लोगों के लिए अंतर्दृष्टि और विश्लेषण प्रदान करना है जो बुनियादी बातों से परे खेल के बारे में सीखना चाहते हैं।

संबंधित फुटबॉल न्यूज़

नवीनतम फुटबॉल न्यूज़