ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
होमसमाचारआशालता ने कहा भारत बनेगा महिला फुटबॉल का केंद्र

आशालता ने कहा भारत बनेगा महिला फुटबॉल का केंद्र

आशालता ने कहा भारत बनेगा महिला फुटबॉल का केंद्र

आशालता ने कहा भारत बनेगा महिला फुटबॉल का केंद्र। भारत की सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तान आयशा लता देवी का बड़ा बयान सामने आया है।

आशालता ने कहा है कि FIFA अंडर 17 वर्ल्ड कप से भारत को बड़ा फायदा होगा। FIFA अंडर 17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में ही हो रहा है। कप्तान आशालता ने कहा है कि FIFA अंडर 17 वर्ल्ड कप भारत को महिला फुटबॉल का केंद्र बनायेगा। 15 अगस्त को फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ पर बैन लगा दिया था। लेकिन बाद में फीफा ने अपने फैसले को बदलते हुए भारत से बैन हटा दिया था।
FIFA अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप भारत में 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। भारत में या विश्वकप होने से भारत को बड़ा फायदा  होगा ऐसा भारतीय राष्ट्रीय टीम की कप्तान आशालता जी का‌ कहना है। भारत में महिला फुटबॉल को लेकर इतनी ज्यादा चर्चा  नहीं होती जितनी और देशों में होती है। फीफा विश्वकप भारत में होने से महिला फुटबॉल को लेकर भारत में लोग और भी जागरूक होंगे।
FIFA अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “इंडियन वुमन फुटबॉल के भविष्य के लिये यह सुनहरा मौका है। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि FIFA अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
आपसे सहयोग मिलने से खिलाड़ी प्रेरित होंगे।
मैं सभी अभिभावकों से भी महिला फुटबॉल के 
समर्थन की अपील भी कर रहा हूँ।”
आशालता ने बोला है कि “इतने साल में महिला
फुटबॉल के बारे में लोगों का नजरिया बदल चुका है।
लोग यह स्वीकार नहीं कर पाते थे कि लड़कियां भी
 फुटबॉल खेलती है लेकिन अब मेरे घर के आसपास
 सभी मेरा समर्थन कर रहे है । जब भी मैं घर जाती
हूं तो मेरा भव्य स्वागत होता है।”

 

यह भी पढ़ें: EPL में रेफरल की वजह से एवर्टन और लीवरपूल के बीच मैच ड्रॉ

FIFA अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप को
 लेकर भारत में तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। (महिला फुटबॉल का केंद्र)

 

Gyanendra Tiwari
Gyanendra Tiwarihttps://footballskynews.com/
फुटबॉल मेरा शौक है और मुझे इसके बारे में लिखने में मजा आता है। मैं वर्तमान में एक फुटबॉल ब्लॉग का मसौदा तैयार कर रहा हूं जो कॉलेज फुटबॉल पर केंद्रित होगा। ब्लॉग का लक्ष्य उन लोगों के लिए अंतर्दृष्टि और विश्लेषण प्रदान करना है जो बुनियादी बातों से परे खेल के बारे में सीखना चाहते हैं।

संबंधित फुटबॉल न्यूज़

नवीनतम फुटबॉल न्यूज़