ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
होममैच की समीक्षायूईएफए यूरो कप मैच की समीक्षाMarcel Sabitzer ने यूरो क्वालीफायर मे ऑस्ट्रिया को दिलाई जीत

Marcel Sabitzer ने यूरो क्वालीफायर मे ऑस्ट्रिया को दिलाई जीत

Marcel Sabitzer ने यूरो क्वालीफायर मे ऑस्ट्रिया को दिलाई जीत

Marcel Sabitzer ने यूरो क्वालीफायर मे ऑस्ट्रिया को दिलाई जीत। ऑस्ट्रिया बनाम आज़रबाइजान के मुकाबले मे ऑस्ट्रिया के Marcel Sabitzer के 2 गोल की मदद से ऑस्ट्रिया ने इस मैच को जीता।Sabitzer, जो इस सीज़न के दूसरे भाग के लिए बायर्न म्यूनिख से मैनचेस्टर यूनाइटेड मे लोन पर है, ने बॉक्स में क्रिस्टोफ़ बॉमगार्टनर से एक पास एकत्र किया हॉफ टाइम के निशान से ठीक पहले गेंद को ओपनर के लिए नेट के पीछे डाल दिया। जहाँ ऑस्ट्रिया एक मजबूत स्थिति मे पहुँच गई थी जहाँ से उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा।

ऑस्ट्रिया ने किया सबसे बड़ा वार

आज़रबाइजान ने कभी नही सोचा होगा कि वे कभी फुटबॉल का खेल, खेल पाएंगे जिस तरह के वहाँ हालत हो गए थे। पर अब वहाँ सब कुछ धीरे धीरे सही होता जा रहा है। पर जो हालत उनकी बाहर है उसी तरह खेल के मैदान मे भी हो गई है। मैच की शुरुआत से ऑस्ट्रिया, आज़रबाइजान के उपर काफी हावी हो गया था। इस बीच आज़रबाइजान ने थोड़े बहुत फॉउल् भी करने शुरू कर दिए थे। 27 वे मिनट मे ऑस्ट्रिया के Marcel Sabitzer अपने टीम के लिए पहला गोल किया, जहाँ उन्होंने 18 यार्ड बॉक्स से लूप बाल से इस गोल को स्कोर किया

उसके दो मिनट बाद ही ऑस्ट्रिया के एम. ग्रेगोरिट्श ने दूसरा गोल कर आज़रबाइजान के खिलाडियों को पुरी तरह से सदमे मे ला दिया था।आज़रबाइजान की डिफ़ेंस को पहले गोल से उभरने का बिल्कुल भी समय नही मिला था, कि पीछे उनके एक और गोल आ गया था। वो बिल्कुल पुरी तरह से प्रेशर मे आ गए थे। कुछ समय तक उन्होंने खेल को स्लोव् करना चाह पर उन्हे नही मालूम था कि ऑस्ट्रिया भी यही चाहते है।

पढ़े : Euro क्वालीफायर मे बेल्जियम ने स्वीडन को हराया

कुछ समय के बाद हॉफ टाइम का घटन हो गया था और ऑस्ट्रिया 2 गोल के लीड से आगे चल रही थी। हॉफ टाइम के बाद भी ऑस्ट्रिया ने अपना दबदबा बनाए रखा था। दूसरे हॉफ के 50 वे मिनट मे Marcel Sabitzer को दुबारा एक और मौका मिल गया था गोल दागने का मौका मिल गया था। उन्होंने इस मौके को जाने नही दिया और टीम का तीसरा और अपना दूसरा गोल किया। अब आज़रबाइजान को जल्दी ही कुछ न कुछ करना था, वरना वे इस मैच को बड़े अंतराल से हार सकते थे।

लेकिन 64 वे मिनट मे आज़रबाइजान के मखमुदोव ने उनके लिए पहला गोल कर एक गोल को वापस खीच लिया था। ऐसा लग रहा था कि आज़रबाइजान कि वापसी हो गई है पर उसके चार मिनट बाद ऑस्ट्रिया के सी बॉमगार्टनर उन सारी बातो को बंद करने जैसे एक गोल किया जहाँ  वो 4-1 से आगे हो गए थे। इसके बाद दोनो टीम ने बहुत कोशिश की पर किसी को भी और कोई गोल हासिल नही हुआ और इसके साथ उन्होंने ये मुकाबला जीत लिया था।

Satish Kumar
Satish Kumarhttps://footballskynews.com/
मैं फुटबॉल का प्रशंसक हूं और फुटबॉल के बारे में लिखना पसंद करता हूं। मैंने अपनी पसंदीदा टीमों पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है,

संबंधित फुटबॉल न्यूज़

नवीनतम फुटबॉल न्यूज़