sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
होममैच की समीक्षाइंग्लिश प्रीमियर लीग मैच की समीक्षाइस जीत के साथ arsenal ने आठ पॉइंट्स की लीड बनाई

इस जीत के साथ arsenal ने आठ पॉइंट्स की लीड बनाई

इस जीत के साथ arsenal ने आठ पॉइंट्स की लीड बनाई। प्रीमियर लीग के एक और मुकाबले मे arsenal ने अपना जादू चलाए रखा जहाँ कुछ मैचेस की हार ने जरूर उन्हे झटका दिया था। पर सभी जानते है arsenal कितनी ही मजबूत टीम है। और उन्होंने ये क्रिस्टल पैलेस  के सामने भी दिखा दिया है। जहाँ उन्होंने क्रिस्टल पैलेस  को 4-1 से हराकर प्रीमियर लीग मे आठ पॉइंट्स की लीड बना ली है।

Arsenal ने लीग टेबल को फिर से अपने नाम किया।

साका के दो गोल और आर्सनल के कुछ बेहतरीन टीम प्रदर्शन के साथ arsenal ने क्रिस्टल पैलेस  को हराकर दिखा दिया कि arsenal  कितनी बड़ी टीम है प्रीमियर लीग मे। मैच कि शुरुआत से ही arsenal, क्रिस्टल पैलेस  के उपर हावी हो गया था। पुराने खिलाडियों के लौट आने से arsenal और भी खतरनाक लग रही थी। और उन्होंने वो किया जिसके लिए वो जाने जाते है उन्होंने गेम को बनाना शुरू कर दिया था।

इसी बीच कुछ मौके  arsenal के लिए बनते जा रहे थे और क्रिस्टल पैलेस  भी अपने डिफ़ेंस को अच्छे से चला रहा था। पर ये ज्यादा देर नही टिक पाया क्यूँकि 28 वे मिनट मे जी मार्टिनेली ने डिफ़ेंस को भेद ही दिया और अपने टीम के लिए पहला गोल भी कर दिया था। Arsenal ने लीड बनाकर अपना दबदबा बनाभा शुरू कर दिया था। समय जैसे जैसे बीतता गया arsenal की तीव्रता भी बढ़ती चली गई।

पढ़े : Gabriel Jesus की वापसी ने आर्सनल की तकलीफ को किया कम

अब arsenal को रोक पाना क्रिस्टल पैलेस  के लिए मुश्किल हो रहा था भले ही उनके पास एक हॉफ पुरा बचा था। गेम धीरे धीरे  हॉफ टाइम के पास आने वाला था कि तभी 43 वे मिनट मे साका ने गोल कर लीड को दुगना कर दिया था अब तो मानो क्रिस्टल पैलेस  के हाथो से रेत फिसलती जा रही थी। इसी बीच हॉफ टाइम भी हो गया था। हॉफ टाइम के बाद भी कुछ खास बदलाव देखने को नही मिला था।

Arsenal ने अब खेल मे पूरी तरह से खेल मे अपना कब्ज़ा बना लिया था। 55 वे मिनट मे जी झाका ने एक और गोल arsenal के लिए करके 3-0 की लीड बना दी। पर क्रिस्टल पैलेस  भी ज्यादा देर चुप बैठने वालो मे से नही थे। ये उन्होंने 63 मिनट मे दिखा दिया था। जहाँ जे स्कल्प ने एक गोल खीच लिया था, पर जायद उन्होंने बहुत देर लगा दी वापसी करने मे। 74 वे मिनट मे साका ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल गोल कर मैच को पुरी तरह से अपने नाम कर लिया था। और इसी के साथ मैच का अंत भी arsenal के जीत के साथ हुआ और उन्होंने प्रीमियर लीग मे अपनी लीड भी बना ली थी।

Satish Kumar
Satish Kumarhttps://footballskynews.com/
मैं फुटबॉल का प्रशंसक हूं और फुटबॉल के बारे में लिखना पसंद करता हूं। मैंने अपनी पसंदीदा टीमों पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है,
संबंधित लेख

सबसे लोकप्रिय