ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner

Brentford ने fulham को 3-2 से हराया

Brentford ने fulham को 3-2 से हराया

Brentford ने fulham को 3-2 से हराया, प्रीमियर लीग का एक और मैच जो बहुत सारे रोमांच के साथ भरा हुआ था। brentford ने पुरे मुकाबले मे अपना दबदबा बनाए रखा हुआ था। जहाँ fulham ने भी वापसी करने के लिए बहुत हाथ पैर मारे थे, पर उनकी वो लडाई हमेशा यादगार रहेगी जहाँ उन्होंने इस मुकाबले को आसानी प्रतिद्वंदी के पक्ष मे जाने नही दिया था। Brentford के टोनी ने प्रीमियर लीग मे अपना 15 वा गोल किया।

Brentford ने खेला कमाल का मैच

Brentford बनाम fulham के मुकाबले मे रोमांच की बिल्कुल कमी नही थी। पर मैच जब शुरू हुआ तो brenford ने पुरी तरीके से गेम को अपने कंट्रोल मे ला दिया था। यहाँ तक की वो गोल करने के लिए भी तयार हो चुके थे। मैच के 6 मिनट मे ही उन्हे ऐसा मौका मिला जिसे brentford के ई पिन्नॉक ने बिल्कुल भी नही गवाया और अपने टीम के लिए पहला गोल ढुंढ निकाला। Brentford 1-0 से आगे हो गए थे, और fulham को किसी भी तरीके से वापसी की राह ढुंढना था।

गेम जैसे जैसे आगे बढ़ता गया fulham भी अपने आप को और गेम मे लाते गए। इस बीच दोनो टीम मिडफील्ड मे अपने खेल का संचार कर रही थी। जो कुछ समय के लिए बहुत ही बढ़िया लग रहा था, जहाँ दोनो टीम बड़ी मेहनत कर रही थी। 36 वे मिनट मे fulham को भी एक मौका मिल गया। जिसे fulham के सोलोमन ने गोल कर स्कोर को बराबरी मे लाकर खड़ा कर दिया था।

पढ़े : Bruno Fernandes पर कोई चार्ज नही लगाएगी FA

इसके कुछ देर बाद ही हॉफ टाइम का घटन हो गया था और दोनो टीम बराबरी के गोल के साथ टनल मे गई थी। खेल का पहला हॉफ ही बहुत ही रोमांच के साथ खत्म हुआ था। दूसरे हॉफ के शुरू होते ही वापस brentford ने खेल को अपने काबू मे कर लिया था। और वो छोटे छोटे पास के जरिए गोल की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इतने ही पल मे 30 यार्ड गोले के बीच fulham के डिफ़ेंडर ने फॉउल कर दिया जिसके लिए brentford को पेनाल्टी दिया गया।

53 वे मिनट मे टोनी ने पेनाल्टी को गोल मे तकदील कर स्कोर को 2-1 कर लीड बना ली थी। उसके बाद खेल मे छोटे छोटे फॉउल् देखने को मिल रहे थे। वो खिलाडियों के बीच थोड़ा टकराव भी देखा गया था। 85 वे मिनट मे एम जेन्सेन ने brentford के लिए तीसरा गोल कर fulham को पूरी तरह से बैकफुट मे ला दिया था।  बहुत जत्तो जहेद के बाद fulham को आखरी मिनट मे एक गोल मिला पर वो मैच जीतने काबिल नही था। इसके साथ brentford ने एक बेहतरीन जीत हासिल की।

Satish Kumar
Satish Kumarhttps://footballskynews.com/
मैं फुटबॉल का प्रशंसक हूं और फुटबॉल के बारे में लिखना पसंद करता हूं। मैंने अपनी पसंदीदा टीमों पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है,

संबंधित फुटबॉल न्यूज़

नवीनतम फुटबॉल न्यूज़